#हरदोई:- मानदेय को तरस रहे मनरेगा कर्मी, याचिका समिति सभापति को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई:- मानदेय को तरस रहे मनरेगा कर्मी, याचिका समिति सभापति को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: मनरेगा कर्मचारी महासंघ इकाई कछौना के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में रोजगार सेवकों व कर्मियों का कई माह से लंबित मानदेय भुगतान न होने के विषय में सभापति याचिका समिति अशोक अग्रवाल को वुधवार को ज्ञापन दिया। सभापति अशोक अग्रवाल ने मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही#
#दिए गए ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने अपना दर्द सभापति के सामने रखी, सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा जीवन के अधिकार व रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए है। जिसमें ग्रामीण मजदूरों का जीवन मनरेगा कर्मी, ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों का जीवन यापन होता है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास के साथ लोगों को रोजगार का अवसर मिलता है। परंतु शासन की शिथिलता के चलते कर्मियों को लंबी अवधि से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली व होली में भी मानदेय नहीं मिला है। जिससे परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिवार की रोजमर्रा की चीजें प्रभावित होती है। जिससे मनरेगा कर्मी मानसिक रूप से परेशान है। यहां तक कई कर्मी अवसाद में आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है#
#इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, महामंत्री प्रवेश कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाल, मंसाराम, राजेंद्र मौर्य, कुलदीप भारतीय, प्रहलाद, राज कुमार दीक्षित, रजनीश, पंकज एपीओ अनुज श्रीवास्तव सहित कर्मी मौजूद रहें#

No comments