#हरदोई:- बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार- रिकवरी एजेंट व बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी की पहले ही हो चुकी है अरेस्टिंग#
#हरदोई:- बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार- रिकवरी एजेंट व बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी की पहले ही हो चुकी है अरेस्टिंग#
#हरदोई: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें प्रकाश में आ रही है। शाखा प्रबंधक अपने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के माध्यम से बेरोजगार युवाओं से अवैध वसूली का अभियान चला रहा था। जिससे जरूरतमंद बेरोजगार युवा बैंकों के चक्कर काट रहे थे। इसी क्रम में बेरोजगार युवती सीमा देवी निवासी कमोलिया बघौली ने रोजगार करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया, परंतु बैंक कर्मियों के खाऊ कमाऊ नीति के चलते वह दर-दर भटक रही थी#
#बेरोजगार सीमा देवी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सीबीआई लखनऊ से की। जिसमें बताया शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा बालामऊ ने अपने रिकवरी एजेंट व पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा सुरेश कुमार चौधरी के माध्यम से 45000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। टीम ने पूरा मामला समझा, मंगलवार की अपराह्न कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा मुसलमानाबाद के ग्राम सपहैया में पार्टी की मीटिंग के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा सुरेश कुमार चौधरी को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर शाखा प्रबंधक पीयूष की गिरफ्तारी कर ली गई#
#पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के तहत धारा 61(2) दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाई से बैंकों में बड़े पैमाने पर दलाली करने वाले दलालों व मिली भगत करने वाले कवियों में खलबली मच गई। क्षेत्र के कई लोग इस तरह से कार्य करने वाले कानून के रडार पर है। बैंकों के संबल ग्राहक सेवा केन्द्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इनकी कार्यशैली पर प्रशासन की नजर है, कई और लोग कानून की गिरफ्त में आने की संभावना है#

No comments