Breaking News

#हरदोई:- टोडरपुर- डिजिटल विषय पर समस्त ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू#


#हरदोई:- टोडरपुर- डिजिटल विषय पर समस्त ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू#

#जिम्मेदार अधिकारियों की शिथिलता से प्रधान रहे अनुपस्थित, प्रतिनिधि भर रहे हाजिरी#

#हरदोई: टोडरपुर- विकासखंड स्तरीय पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत डिजिटल लिट्रेसी विषय पर समस्त सचिव सहित ग्राम प्रधानों वा सदस्यों को विकास हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें#

#पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों के समग्र विकास एवं डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समस्त ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल माध्यमों से सरकारी योजनाओं के संचालन, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, डिजिटल भुगतान प्रणाली, अभिलेख प्रबंधन तथा पंचायत कार्यों में तकनीकी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिले से मास्टर ट्रेनर अरुण दीक्षित, अभिषेक पाठक, हंसलाल यादव व अन्य अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल जानकारी से ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। ग्राम प्रधानों को मोबाइल एप, पोर्टल संचालन तथा ऑनलाइन शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे गांवों के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अधिकारियों ने सभी प्रधानों से डिजिटल प्रणाली अपनाकर शासन की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का आह्वान किया#

No comments