Breaking News

#हरदोई:- युवाओं की मेहनत का सम्मान: नामित सभासद की जिम्मेदारी मिली#


#हरदोई:- युवाओं की मेहनत का सम्मान: नामित सभासद की जिम्मेदारी मिली#

#हरदोई: में युवाओं के लिए खुला नेतृत्व का रास्ता#

#हरदोई: नगर पालिकाओं में नामित सभासदों के ऐलान के साथ एक ऐसा संदेश भी सामने आया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है। हरदोई नगर पालिका में रीना गुप्ता, संतोष कुमार सिंह पटेल, अनूप सिंह मोनू, आकाश पाठक व विनोद कुमार धानुक को नामित सभासद बनाए जाने से यह साफ हुआ है कि संगठन और समाज में सक्रिय रहने वालों को आगे बढ़ने का अवसर जरूर मिलता है, फिर वे चाहें किसी भी जाति वर्ग से हों#

#रीना गुप्ता को जहां पार्टी के प्रति उनके समर्पण व निष्ठापूर्ण कार्य का फल मिला, वहीं संतोष कुमार सिंह पटेल को उनकी ईमानदार व मेहनतकश छवि को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी प्रदान की गई है। श्री पटेल ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीं अनूप सिंह मोनू और आकाश पाठक को सामाजिक जुड़ाव और सक्रियता का लाभ मिला#

#यह फैसला युवाओं के लिए एक संकेत है कि राजनीति और समाज सेवा में जगह बनाने के लिए बड़े नाम की नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, जुड़ाव और प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। आज का युवा अगर अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाए, लोगों के बीच काम करे और ईमानदारी से जिम्मेदारियां निभाए, तो उसके लिए भी आगे बढ़ने के दरवाजे खुले हैं#

No comments