Breaking News

#मुज़फ्फरनगर:- हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, युवती के जरिए अमीरों को फंसाकर वसूलते थे लाखों रुपये#


#मुज़फ्फरनगर:- हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, युवती के जरिए अमीरों को फंसाकर वसूलते थे लाखों रुपये#

#मुज़फ्फरनगर: में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से अमीर लोगों को निशाना बनाता था। गिरोह की सदस्य एक युवती पहले सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से संपन्न लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें होटल में मिलने के लिए बुलाती थी। होटल के कमरे में बुलाने के बाद उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए जाते थे। इसके बाद वीडियो वायरल करने या दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली की जाती थी#

#पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने हरिद्वार में दर्ज एक मामले में समझौते के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की मांग की थी। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को पूरे गिरोह का सुराग मिला#

#पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती वर्जिना के साथ आफताब, रियासत और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग का सरगना परवेज़ फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है#

No comments