Breaking News

#हरदोई:- रातों-रात अवैध निर्माण, विरोध पर पीड़ित पर ही एफआईआर#


#हरदोई:- रातों-रात अवैध निर्माण, विरोध पर पीड़ित पर ही एफआईआर#

#हरदोई: सदर तहसील क्षेत्र के टड़ियावा थाना अंतर्गत ग्राम खेरवा दलौली में अवैध निर्माण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि के पास पड़ोसी द्वारा नियमों को दरकिनार कर रातों-रात निर्माण कराया जा रहा है, जबकि संबंधित भूमि को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, जब उसने निर्माण कार्य का विरोध किया तो मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और किसी बड़े विवाद या हादसे की आशंका बनी रहती है। उसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अवैध निर्माण रुकवाने व निष्पक्ष जांच की मांग की, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने उल्टा उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। साथ ही उसे चेतावनी दी गई कि यदि उसने निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस पूरे मामले में सदर एसडीएम सुशील मिश्रा का कहना है कि यह निजी भूमि का विवाद है, जिसमें प्रशासन सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विवादित भूमि पर रात के समय कथित अवैध निर्माण हो रहा है, तो उसे रोकने के लिए पीड़ित आखिर किसके पास जाए? यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
#TheTelecast
@hardoipolice @Uppolice @dgpup @Igrangelucknow @dmhardoi @UPGovt @BoardofRevenue

No comments