Breaking News

#हरदोई:- में 88 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित#


#हरदोई:- में 88 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित#


#हरदोई:- में 88 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित#

#हरदोई:- में 88 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित#

#हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में जनपद हरदोई में भी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा जनपद के 88 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण किया#

#इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाएं व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका दायित्व केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सहायिकाएं गांव-गांव जाकर बच्चों और माताओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी#

#उन्होंने कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया और सभी से निष्ठा, समर्पण व ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया#

#कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं#






#हरदोई:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मे आयोजित कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं व् सहायिकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति-पत्र प्रदान कर, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व् शिलान्यास किया#

#हरदोई: इसी क्रम मे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग हरदोई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार हरदोई मे आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण व् आँगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई #प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिका बहनों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर, जनपद हरदोई के 88 आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी सहायिका बहनें आंगनबाड़ी व्यवस्था की रीढ़ हैं। आपका यह दायित्व केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है। आप गांव-गांव जाकर बच्चों और माताओं के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाने का कार्य करेंगी तथा कुपोषण मुक्त भारत और सशक्त समाज के निर्माण मे भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगी। मैं आप सभी से अपेक्षा करती हूं कि आप अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पालन करते हुए, सशक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह व् प्रतिनिधि विधायक रजनीश त्रिपाठी सहित आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं#

No comments