Breaking News

#सुल्तानपुर:- अफवाहों के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन सख्त, केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाए#


#सुल्तानपुर:- अफवाहों के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन सख्त, केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाए#

#सुल्तानपुर: में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अहम कदम उठाया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाए। जारी निर्देशों के अनुसार, किसी भी स्थिति में बोतल, डिब्बे या अन्य कंटेनरों में ईंधन न दिया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी#

#दरअसल, हाल के दिनों में ईंधन की कमी की अफवाह फैलने के बाद उपभोक्ताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक किया जा रहा है, जिससे पंपों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से अफवाहों पर अंकुश लगेगा और ईंधन की उपलब्धता सामान्य बनी रहेगी#

No comments