#हरदोई:- में भगवान राम पर अश्लील टिप्पणी से रोष, अब तक कार्रवाई न होने से सत्ता और सिस्टम पर सवाल#
#हरदोई:- में भगवान राम पर अश्लील टिप्पणी से रोष, अब तक कार्रवाई न होने से सत्ता और सिस्टम पर सवाल#
#हरदोई: भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कथित सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर आम जनमानस में नाराज़गी देखी जा रही है। कथित सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने एक सभा में भगवान श्री राम व बाल्मीकि रामायण पर अश्लील व अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले में देरी से कार्रवाई होने पर सत्ताधारी भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं#

No comments