Breaking News

#उन्नाव:- दोहरे स्वर्ण पदक से चमकी खुशी, उन्नाव का नाम किया रोशन#


#उन्नाव:- दोहरे स्वर्ण पदक से चमकी खुशी, उन्नाव का नाम किया रोशन#

#खेल निदेशालय के तत्वावधान में सेंट लॉरेंस स्कूल में हुई प्रतियोगिता, डीएम गौरांग राठी ने बढ़ाया हौसला#

#उन्नाव: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सौजन्य से एवं जिला खेल कार्यालय उन्नाव के तत्वावधान में 19 मार्च को सेंट लॉरेंस स्कूल, पी.डी. नगर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी स्टार बनी खुशी, जिसने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। वहीं उपासना ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और बेसिक शिक्षा की बेटियों की प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग में 50 मीटर दौड़ एवं जेवलिन थ्रो तथा अंडर-18 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 3000 मीटर दौड़, 2000 मीटर वॉक, लांग जंप, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो सहित कुल 12 इवेंट आयोजित किए गए#

#प्रमुख परिणाम: 400 मीटर में खुशी, शीला और उपासना जबकि सौरभ और आर्यन ने पदक जीते। 800 मीटर में खुशी एवं रजनीकांत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 3000 मीटर में सरोज और मीनाक्षी, 100 मीटर में मिथुन और प्रशिष्ठि, 1500 मीटर में अभिषेक और मीनाक्षी तथा 2000 मीटर वॉक में आकाश और शगुन प्रथम रहे। 200 मीटर में प्रशिष्ठि प्रथम और उपासना द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खुशी ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जबकि उपासना ने भी कठिन मुकाबलों में अपनी क्षमता साबित की#

#कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। फुटबॉल टीम के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भी उन्होंने बधाई दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने खुशी के प्रदर्शन को जिले के लिए गर्व की बात बताया, वहीं खेलो इंडिया के कोच कुशमेश कुमार ने खुशी और उपासना को खेलो इंडिया टीम से जोड़ने व ट्रायल में शामिल कराने की बात कही। कोच प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि “बच्चियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा#

#कार्यक्रम में सेंट लॉरेंस स्कूल के फादर की देखरेख में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहीं। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में जिला व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम एवं औरास के रईसुल इस्लाम गौहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल एवं डीआईओएस सुनील दत्त द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, खुशी की दोहरी स्वर्णिम सफलता और बेटियों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि बेसिक शिक्षा की बेटियां अब बड़े मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं#

No comments