Breaking News

#हरदोई:- जौनपुर- में अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन#


#हरदोई:- जौनपुर- में अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन#

#हरदोई: अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में जौनपुर में अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की पीट पीट कर आरोपियों द्वारा निर्मम दर्द नाक हत्या किए जाने के विरोध में एवं उत्तर प्रदेश में तत्काल अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया गया#

#जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का बिल पास करें और इसे लागू करें, जौनपुर में  मृतक  अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्र के परिजनों को 25 लाख आर्थिक मुआवजा तथा हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अति शीघ्र दोषियों को दंडित किया जाए#

#उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक एमएलसी की तर्ज पर मंडल वाइज अधिवक्ता एमएलसी का चुनाव प्रावधान सुनिश्चित करें#

#बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा क्लेम एवं जूनियर अधिवक्ताओं को ₹5000 मासिक दिया जाए#

#अधिवक्ताओं को आयुष्मान कार्ड एवं किसान सम्मन निधि में भी समायोजित किया जाए। उत्तर प्रदेश में शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय कम से कम एक लाख किया जाए, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशक आंगनबाड़ी और शिक्षामित्र का मानदेय बढ़ा दिया है इसलिए अधिवक्ताओं का भी मानदेय बढ़ना नितांत आवश्यक#

#इस अवसर पर ज्ञापन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा उत्तर प्रदेश से लेकर संपूर्ण भारत में अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के परिजनों के साथ अपराधी घटनाएं तीव्र गति से बढ़ रही हैं और न्याय के रक्षक समाज के सजग प्रहरी अधिवक्ताओं की निरंतर हत्याएं हो रही है जो राष्ट्र व समाज के लिए विडंबना एवं चिंता का विषय है। 17 मार्च 2026 को जौनपुर के चदवक थाना क्षेत्र के  अंतर्गत गोबरा गांव में अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्र की आरोपियों द्वारा पीट पीट कर निर्मम दर्द नाक हत्या कर दी गई। जबकि मिश्रा ने जान माल सुरक्षा की लिखित रूप से पूर्व में ही संबंधित थाना में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था यहां तक ही नहीं पिछले माह रामपुर और बाराबंकी में भी दो अधिवक्ताओं की क्रमशः गोलियों से भूनकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। श्री गुप्त ने कहा आखिर कब तक उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के खून से अपराधी धरती को लाल करते रहेंगे संयुक्त अधिवक्ता परिषद किसी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगा#

#संयुक्त अधिवक्ता परिषद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल पांडे ने कहा संयुक्त अधिवक्ता परिषद निरंतर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के लिए संघर्षरत है और इसे लागू करा कर ही रहेगा। हमें चाहे जितना धरना प्रदर्शन और सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन क्यों ना चलाना पड़े। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयुक्त अधिवक्ता परिषद के संरक्षक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, महामंत्री पंकज सिंह, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव,राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम कुमार, युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ महा मंत्री अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता रामबहोरन मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बिहारी दीक्षित, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता अमर अवस्थी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता उत्तम सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता हरिओम पांडे, राहुल मिश्रा, युवा प्रदेश संयुक्त सचिव अधिवक्ता महेश प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह सिसोदिया ऋषि गुप्ता जिला उपाध्यक्ष प्रभु नारायण त्रिवेदी,वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा सत्येंद्र मिश्रा संयुक्त अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता जिला मंत्री अधिवक्ता अमर सिंह जिला प्रचार मंत्री अधिवक्ता अंकित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अवनीश कुशवाहा नैमिष, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज मिश्रा, राजीव सिंहलोध मिश्रा, अमलेंद्र त्रिपाठी, संदीप सिंह, संदीप कुमार, शैलेंद्र सिंह,शैलेंद्र शास्त्री, अधिवक्ता अमित मिश्रा, महिला अधिवक्ता रश्मि गुप्ता, महिला अधिवक्ता पूजा यादव, छोटेलाल राजपूत, अभिषेक तिवारी, अधिवक्ता कुलदीप अंबेडकर, अजीत सक्सेना, सुमित पाठक मुकीम खान आरिफ खान इजहार अली प्रदीप सिंह आशीष सिंह धर्मेंद्र वर्मा सुनील सिंह, अभिषेक शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा अधिवक्ता एवं संकट त्रिवेदी सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे#

No comments