Breaking News

#हरदोई:- यज्ञशाला से भारी भरकम घंटा चोरी, इलाके में दहशत#


#हरदोई:- यज्ञशाला से भारी भरकम घंटा चोरी, इलाके में दहशत#

#हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के महुरा कला स्थित यज्ञशाला में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए यज्ञशाला में लगा सबसे बड़ा घंटा चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस सहायता केंद्र से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पूर्व तुसौरा गांव स्थित बाबा तुरंत नाथ मंदिर में भी चोरों ने घंटे चुराए थे#

#बताया जा रहा है कि महुरा कला स्थित यज्ञशाला में वर्षों से लगा भारी-भरकम घंटा देर रात अज्ञात चोर खोलकर ले गए। सुबह जब स्थानीय लोग यज्ञशाला पहुंचे तो घंटा गायब देख हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया#

#सूचना मिलते ही सुरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सहायता केंद्र के इतने करीब इस तरह की चोरी होना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने की मांग की है। हालांकि इससे कुछ माह पूर्व पास के ही तुसौरा गांव में प्राचीन बाबा तुरंत नाथ मंदिर में भी बड़ा घंटा चोरी हुआ था, जिसे पुलिस ने अपनी जाँच में छोटी घंटिया दर्शाकर घटना पर पर्दा डाल दिया था#

No comments