#गोरखपुर:- जिले का सबसे खूबसूरत चौक होगा वंदे मातरम चौक/ "प्रदेश अध्यक्ष" भिखारी प्रजापति/ "प्रदेश महामंत्री" दिग्विजय सिंह राणा विश्व हिंदू महासंघ "उत्तर प्रदेश"#
#गोरखपुर:- जिले का सबसे खूबसूरत चौक होगा वंदे मातरम चौक/ "प्रदेश अध्यक्ष" भिखारी प्रजापति/ "प्रदेश महामंत्री" दिग्विजय सिंह राणा विश्व हिंदू महासंघ "उत्तर प्रदेश"#
#गोरखपुर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक मा. मुख्यमंत्री योगी जी महाराज जी की मंशा के अनुरूप, वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ तथा शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी जिला इकाइयां आगामी 23 मार्च को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर एक व्यस्ततम् चौक को *वंदे मातरम चौक* घोषित कराने की अपील करेंगी#
#उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने आज मंडल प्रभारियों की वर्चुअल बैठक में कही। प्रजापति ने कहा कि, 23 मार्च को ज्ञापन देते समय मुख्य अतिथि के रूप में अपने किसी महत्वपूर्ण पदाधिकारी को अवश्य बुलाएं । कहां , किसको मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाए, इसकी रूपरेखा क्षेत्रीय महामंत्री की अध्यक्षता में संभाग प्रभारी , मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष आपसी चर्चा के बाद तय करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री द्वारा प्रदेश इकाई को भेजी गई मुख्य अतिथि की सूची प्रदेश द्वारा 18 मार्च तक जारी कर दी जाएगी। बिहार के जिस मौलाना ने पूज्य महाराज जी की मां पर अभद्र टिप्पणी की है, महासंघ उस कसाई को ढूंढ रहा है। जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जिला बस्ती व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे जिला झांसी में जूते-चप्पल से उसके फोटो को ठीक किया गया है। यूपी आने पर ठीक से कुटाई होगी। जब तक वह यू पी में नहीं घुसता है तब तक सड़कों पर ही जूते चप्पल से ही उसकी धुनाई हो#
#बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा ने वंदे मातरम चौक के व्यापक प्रचार प्रसार व वातावरण सृजन की जिम्मेदारी अपने क्षेत्रीय महामंत्रियों को सौंपी । महामंत्री राना जी ने कहा कि, ज्ञापन हेतु शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक प्रारूप तैयार कर भेजा जाएगा। जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर ज्ञापन की सूचना दी जाएगी। लेटर पैड पर "गोरक्षपीठाधीश्वर" की जय लिखें। माननीय मुख्यमंत्री न लिखें व महाराज जी का फोटो भी न लगाएं। होर्डिंग ,बैनर व सोशल साइट्स पर महाराज जी के फोटो खूब लगाएं। प्रदेश अध्यक्ष का नाम व नंबर अवश्य लिखें, क्योंकि ये लेटर पैड शासन में भेजे जाएंगे#
#बैठक में उपस्थित अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक , मातृ शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा धाकड़, सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक, प्रिंट मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल तथा गोरक्षा के प्रदेश महामंत्री नीरज सैनी ने कहा कि, सभी प्रकोष्ठों के साथी वंदे मातरम चौक पर प्रतिदिन कम से कम पांच पोस्ट अवश्य डालेंगे। हमें अपना ज्ञापन नगर प्रमुख, नगर आयुक्त व चेयरमैन को भी देना चाहिए#
#क्षेत्रीय महामंत्री गण शरद परमार, श्याम बाबू शर्मा तथा राजू सिंह प्रधान ने कहा कि, हम अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संभाग व मंडल प्रभारियों के साथ वंदे मातरम चौक से संबंधित कम से कम पांच पोस्ट फेसबुक पर प्रतिदिन डालेंगे#
#संभाग प्रभारी गण संजय शुक्ला, शरद प्रजापति , पंकज वालिया, उमेश प्रजापति तथा मंडल प्रभारी गण दिनेश कुमार मधुकर, राजेश शर्मा, डॉ सतीश गौतम, राजेंद्र शर्मा , बृजेश तिवारी , छोटेलाल, भीम सिंह, राकेश दुबे, लव कुमार, अभिषेक कठेरिया, श्रीवंत तिवारी ने कहा कि, जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने के पूर्व हमें जिला प्रशासन को सूचना दे देनी चाहिए । मंडल प्रभारियों ने भी प्रतिज्ञा की कि, हम वंदे मातरम चौक से संबंधित पांच पोस्ट प्रतिदिन फेसबुक पर डालेंगे तथा जिला अध्यक्षों व सभी साथियों से पोस्ट डलवाएंगे भी। ताकि, वंदे मातरम चौक का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा सके। एक ही जिले से कई कार्यकर्ता भिन्न-भिन्न चौराहे को वंदे मातरम चौक के रूप में पोस्ट डाल सकते हैं। वंदे मातरम चौक घोषित हो जाने के बाद चौक पर एक अच्छा सा कार्यक्रम करेंगे, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, प्रतिष्ठित राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों, कलेक्टर कप्तान व चेयर मेयर को भी आमंत्रित कर घोषित चौक को शहीदों के चित्र, वंदे मातरम गीत की पट्टिका, भारत माता के चित्र, तिरंगा ध्वज व यातायात के संकेतों से सबसे खूबसूरत चौक बनाएंगे#
#सभी साथियों ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कमर कस ली है। सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने कहा कि, अखबारों में विज्ञप्ति देने, सोशल साइट्स पर प्रतिदिन सक्रिय रहने, यू ट्यूब इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स के माध्यम से भी हमें कार्य करना है#
#प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, दीपक शुक्ल, सोनू सिंह तथा मातृशक्ति की प्रदेश महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्र ने कहा कि, वाराणसी में मार्च महीने में तीन बड़े कार्यक्रम हैं । पहला 14 से 16 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय गो महोत्सव, दूसरा 18 मार्च को अवेद्यनाथ जी व डोमराजा संजीत चौधरी की स्मृति में डोमराजा के घर पर समरसता सहभोज तथा तीसरा, 23 मार्च को वंदे मातरम चौक से संबंधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देना। हम सभी लोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए दिन-रात प्रयत्नशील हैं#
#बैठक में उपस्थित वाराणसी के मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, पिछले दिनों हमसे कुछ त्रुटियां हुई हैं। जिसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं । अब हम आप सबके साथ मिलजुल कर हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक पूज्य योगी जी महाराज के हिंदुत्व के अभियान को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। श्री श्रीवास्तव ने सबके समक्ष अपनी भूल स्वीकार की । इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश, क्षेत्रीय महामंत्री राजू सिंह प्रधान, रुद्र कुमार पाठक, जयशंकर केसरी , संगीता मिश्र व श्री ओम प्रकाश सिंह की सहमति से प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा ने श्री श्रीवास्तव जी को काशी संभाग के संभाग प्रभारी पद पर नियुक्ति की घोषणा की। नव नियुक्त संभाग प्रभारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि, वे सभी कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर भाग लेंगे/दिग्विजय सिंह राना "प्रदेश महामंत्री"/ डीपी सिंह चौहान "प्रदेश मंत्री" विश्व हिन्दू महासंघ "उत्तर प्रदेश"#

No comments