Breaking News

#शाहजहाँपुर:- फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, मास्टरमाइंड संतोष पाठक गिरफ्तार#


#शाहजहाँपुर:- फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, मास्टरमाइंड संतोष पाठक गिरफ्तार#

#शाहजहाँपुर: थाना पुवायाँ- युवाओं के सपनों को फर्जी डिग्रियों के जाल में फंसाने वाले गैंग पर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है। फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाकर छात्रों को कूटरचित (Fake) मार्कशीट बांटने वाले गिरोह का एक और शातिर अभियुक्त संतोष पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है#

#क्या है पूरा मामला: दिसंबर 2024 में कमलदीप शुक्ला नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 'बी.के. सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज' (बरेली मोड़) के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरोपियों ने न केवल मैनेजर पद पर फर्जी ज्वाइनिंग कराई, बल्कि मासूम छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर फर्जी एडमिशन और जाली मार्कशीट का काला धंधा चलाया#

#पुलिस की बड़ी कार्रवाई#

#शाहजहाँपुर:- पुलिस अधीक्षक- के निर्देशानुसार थाना पुवायाँ पुलिस लगातार इस गिरोह के पीछे लगी थी#

#मुख्य अभियुक्त: बी.के. सिंह पहले ही जेल भेजा जा चुका है#

#ताज़ा गिरफ्तारी  26 मार्च को मुखबिर की सटीक सूचना पर संतोष पाठक को पुवायाँ के डी.पी.एस. स्कूल के पास से दबोच लिया गया#

#अभियुक्त संतोष पाठक उम्र 51 वर्ष निवासी आलमबाग, लखनऊ (स्थायी निवासी: बलिया) के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया#

______________________

#यूपी के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के करीब 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है#

#पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। जिन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, गोरखपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, प्रयागराज, मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और वाराणसी सहित अन्य जिले शामिल हैं। प्रशासन ने किसानों और आम जनता को सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खुले स्थानों पर न रहने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है#

_____________________

#प्रदूषण की चपेट में राजधानी लखनऊ! हालात चिंताजनक#

#लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में जारी IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है#

#रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 259 शहरों की सूची में लखनऊ की रैंक 34वीं है, जो यह दर्शाती है कि शहर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। प्रदूषण के मामले में भारत के कई शहर वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थानों में शामिल हैं, जिससे देश में बढ़ते पर्यावरणीय संकट की तस्वीर साफ होती है#

#आईक्यूएयर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के 64 शहर शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 11 शहर भी इस सूची में जगह बनाने में शामिल रहे हैं#

#विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ता ट्रैफिक, निर्माण कार्य, धूल और औद्योगिक उत्सर्जन प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके#

________________________________

#ओवरलोडिंग बना हादसे का कारण, ऑटो पलटने से 8 लोग घायल#

#हरदोई: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में थ्री व्हीलर वाहनों की ओवरलोडिंग एक बार फिर हादसे की वजह बनी। सोमवार सुबह कन्नौज रोड स्थित म्योरा मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए#

#घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरलोडिंग आम बात है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है#

#हरदोई: आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाले सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा पहले भी विवादित  टिप्पणी कर चुके है और माफी भी मांग चुके हैं लेकिन इनकी हरकते फिर भी नहीं रुक रही#

__________________________

अयोध्या:- राजघाट में हो रहे महायज्ञ में आग लगी। यहां 1251 हवन कुंड बने हुए थे। ज्यादातर जलकर राख हो गए हैं। आज हवन यज्ञ का अंतिम दिन था। UP सरकार के मंत्री और विधायक भी वहां मौजूद थे। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है#

No comments