Breaking News

#हरदोई:- टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजा पाती, कहा यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है#


#हरदोई:- टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजा पाती, कहा यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है#

#हरदोई: टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर आज ब्लॉक संसाधन केंद्र कोथावां में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वाहन पर शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष ध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष कोथावां प्रभाशंकर ने की। इस दौरान सैकड़ो शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, नेता प्रतिपक्ष तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र/ईमेल भेजकर आरटीई 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की। वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विनोद कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा और किसी भी स्थिति में शिक्षकों के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इसे हमें हर मोर्चे पर लड़ना होगा। इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, बृजेश कुमारी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, संगठन मंत्री केशव सिंह पटेल रमेशचंद्र, सौम्या अग्रवाल, मधुरिमा मिश्रा, रश्मि वर्मा, राजेश वर्मा, उपदेश सिंह सेंगर, अजय प्रताप, पवन कुमार, गौरव गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, पद्मेश पांडे, आराधना वर्मा, अमित कुमार सहित सहित टीएससीटी और विशिष्ट बीटीसी के पदाधिकारी एवं सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे#

No comments