#हरदोई:- पंचायत चुनाव समय पर न हों तो वर्तमान प्रधान और ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाया जाए: श्याम प्रकाश#
#हरदोई:- पंचायत चुनाव समय पर न हों तो वर्तमान प्रधान और ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाया जाए: श्याम प्रकाश#
#हरदोई: गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिहानी में भैंसटा नदी के निकट स्थित अपने कार्यालय पर आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। विधायक ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर ही करवाए जाएं#
#यदि चुनाव में देरी होती है और समय बढ़ाया जाता है, तो प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को प्रशासक बनाया जाए, न कि किसी सरकारी कर्मचारी को। उन्होंने तर्क दिया कि इससे पंचायती राज व्यवस्था मजबूत रहेगी और स्थानीय प्रतिनिधित्व बना रहेगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा कुइया, शाहाबाद तिराहा, चपरतला आदि क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहे हैं और इनकी शिकायत वे जल्द ही मुख्यमंत्री से करेंगे#
#डीजल और गैस की उपलब्धता पर विधायक ने स्पष्ट किया कि कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा करने का प्रयास कर रहे हैं,उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें,सरकार जल्द ही स्थिति सामान्य कर देगी#

No comments