Breaking News

#हरदोई:- टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की शिक्षकों ने उठाई मांग#


#हरदोई:- टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की शिक्षकों ने उठाई मांग#

#हरदोई: शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले प्रदेश भर में शिक्षकों का अभियान जारी है। इसी क्रम में आज विकास खंड बावन के शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र व ईमेल भेजे#

#ब्लॉक संसाधन केंद्र बावन पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एमपी सिंह की उपस्थिति मे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित शिक्षकों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए प्रदेश के करीब 20 संगठनों ने संयुक्त आंदोलन का निर्णय लिया है। पहले चरण में शिक्षक की पाती अभियान 15 मार्च तक चलेगा#

#शिक्षकों का कहना है कि आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने उसे समय एनसीटीई की सभी निर्धारित योग्यताएं पुरी की थी।20-25 साल की सेवा के बाद उन्हें अपने बच्चों की उम्र में अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा देने के लिए बाधित करना तर्कसंगत नहीं है#

#इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक् मंत्री मनीष राठौर, संतोष कुमार, श्रुति यादव,आशुतोष मिश्रा, अंशुल मिश्रा,अरुण शर्मा, मेनका राठौर, राजेश्वर सिंह, राजीव शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, सौरभ तिवारी,अभिषेक तिवारी,जूनियर शिक्षक संघ अरुणेश सिंह, अरविन्द सिंह, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, बेबी कुमारी, हरिश्याम गौतम, टीएससीटी ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत अग्निहोत्री, विजय तोमर, शालिनी सिंह, राजीव सिंह, सुभाष कुमार,विशिष्ट बीटीसी संघ जिला अध्यक्ष के पी सिंह, ब्लॉक प्रभारी मनोज वर्मा, शशि देवी, मधु गुप्ता, स्नेहलता आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments