Breaking News

#हरदोई:- गौसगंज के कृष्ण कुमार सिंह बने यूपी रेरा में संयुक्त सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर#


#हरदोई:- गौसगंज के कृष्ण कुमार सिंह बने यूपी रेरा में संयुक्त सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर#

#हरदोई: गौसगंज क्षेत्र के कहली गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (केके) ने उत्तर प्रदेश सरकार के भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में संयुक्त सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गुरुवार को सचिव रेरा के आदेश के अनुपालन में उन्होंने कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार संभाला#

#बताया जाता है कि कृष्ण कुमार सिंह (केके) कहली गांव के निवासी रामरतन सिंह के पुत्र हैं। रामरतन सिंह लंबे समय तक लगभग 30 वर्षों तक गांव के प्रधान पद पर भी रहे हैं। कृष्ण कुमार सिंह के संयुक्त सचिव बनने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामवासियों और उनके ईष्ट मित्रों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह (केके) ने सभी ग्रामवासियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे#

No comments