Breaking News

#हरदोई:- रोजगार लोन के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- रोजगार लोन के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: रोजगार हेतु लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के लालापुरवा मजरा गुलामऊ निवासी अंकित कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बैंक मैनेजर व कथित दलाल पर कार्रवाई की मांग की है#

#पीड़ित के अनुसार उसने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गुलामऊ शाखा से करीब 3 लाख 91 हजार रुपये का लोन स्वीकृत हुआ, जिसमें 62 हजार रुपये मार्जिन मनी कुल 04 लाख 53 हजार रुपये स्वीकृत होने के बाद जब नूर इंटरप्राइजेज फर्म सीतापुर रोड हरदोई पुल के नीचे मशीन और सामान लेने गए तो पता चला कि गांव के ही गोविन्द पुत्र राधेश्याम ने बैंक मैनेजर की मिलीभगत से लोन का सारा पैसा हड़प लिया है#

#अंकित का कहना है कि बैंक मैनेजर और दलाल की मिलीभगत से यह पूरा खेल हुआ है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ सकती है। पीड़ित ने 24 से 26 मार्च के बीच की फुटेज की जांच कराने की मांग की है#

#फिलहाल, पीड़ित ने पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments