#लखनऊ:- आईएएस रिंकू सिंह ने दिया इस्तीफा! कहा, न पोस्टिंग. न काम. न सम्मान. क्या करेंगे नौकरी का#
#लखनऊ:- आईएएस रिंकू सिंह ने दिया इस्तीफा! कहा, न पोस्टिंग. न काम. न सम्मान. क्या करेंगे नौकरी का#
#लखनऊ: आईएएस रिंकू सिंह ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करते हुए नौकरी छोड़ दी है। रिंकू सिंह का आरोप है कि, उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है, न कोई काम दिया जा रहा है। वो अटैच हैं। गरिमापूर्ण कार्य आवंटन नहीं मिल रहा। यूपी कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया, उन्होंने लिखा, "संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है#
#रिंकू सिंह ने कई घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया था। रिंकू सिंह ने कहा, उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं। अपने इस्तीफे को उन्होंने नैतिक निर्णय बताया है। रिंकू सिंह ने साल 2009 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए 83 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया था। इस खुलासे से विभाग में हड़कंप मच गया था#
#कई रसूखदारों की कुर्सियां और साम्राज्य हिल गया था। घोटाले के खुलासे के बाद उन पर जानलेवा हमला हो गया, उन्हें सात गोलियां मारी गईं। रिंकू सिंह जिंदा तो बच गए लेकिन उनका जबड़ा खराब हो गया था। हाल ही में शाहजहांपुर में वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान उनका माफी मांगने और उठक बैठक करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सरकार ने उनको राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था#

No comments