Breaking News

#लखनऊ:- प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू: बैलेंस खत्म होते ही कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं में नाराजगी#


#लखनऊ:- प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू: बैलेंस खत्म होते ही कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं में नाराजगी#

#मध्यांचल के 19 जिलों में शुरू प्रक्रिया, 2 साल में सभी उपभोक्ता होंगे प्रीपेड सिस्टम में शिफ्ट#

#लखनऊ: मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 19 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों को स्मार्ट पोस्टपेड से प्री पेड स्मार्ट मीटर करने जा रहा है। यह क्रम लखनऊ, बरेली जैसे शहरों में तेजी से चल रहा है। आगामी दो से चार माह में अन्य जिलों में यह प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। आगामी डेढ़ से दो साल में सभी जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर प्री पेड़ कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर जो बिजली एक उपभोक्ता खर्च करता है उतना ही पैसा औसतन उसे पाजिटिव बैलेंस रखना होगा। एक रुपये भी माइनस में मीटर गया तो बिजली स्वत: चली जा रही है#

#ऐसे में अगर एक हजार रुपये भी सभी श्रेणी के उपभोक्ता अपने प्री पेड मीटर में बैलेंस रखते हैं तो एक करोड़ बिजली उपभोक्ता से बिजली विभाग को कम से कम दस अरब रुपये बिजली मीटराें में रिचार्ज के रूप में मिल जाएगा। इस पैसे का बिजली विभाग आसानी से उपयोग कर सकेगा।वर्तमान में तीन से चार रुपये बिल भी माइनस में होते ही बिजली कनेक्शन मीटर लगाने वाली एजेंसी काटे दे रही है। मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता बेबस है क्योंकि उनके कहने पर भी पैसा जमा होने के बाद कनेक्शन जुड़ने में समय लग रहा है#

#उपभोक्ता उपकेंद्रों मेंं पहुंचकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का तर्क है कि बिल जमा करते ही दूसरे दिन मीटर माइनस में दिखाने लगता है। अगर गलती से मैसेज इग्नोर कर दिया तो घर से फोन आ जाता है कि बिजली चली गई। मोबाइल के मैसेज पर नजर दौड़ाओं तो पता चलता है कि तीन सौ रुपये माइनस में मीटर हो गया। प्रबंधन बड़ी ही होशियारी से उपभोक्ताओं से अब बिजली खर्च करने से पहले ही ले लेगा। उपभोक्ता को यह रकम देनी ही पड़ेगी, क्योंकि बिजली बिना अब रहना संभव नहीं होगा#

#मध्यांचल के 19 जिलों में बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर,लखनऊ, अमेठी हैं। इन सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से प्री पेड मीटर लगाया जाएगा। यहां भी लखनऊ की तरह लोगों को पाजिटिव बैलेंस रखना होगा#

No comments