Breaking News

#हरदोई:- भगवान् राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी यदुनंदन वर्मा गिरफ्तार#


#हरदोई:- भगवान् राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी यदुनंदन वर्मा गिरफ्तार#

#हरदोई: थाना हरपालपुर- पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299/196 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था#

#पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यदुनंदन लाल वर्मा पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम कन्टखेड़ा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई ने एक सार्वजनिक मंच पर संबोधन के दौरान अभद्र, अश्लील एवं भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर अमर्यादित व अनुचित टिप्पणी की थी। इस मामले में थाना हरपालपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 81/26 दर्ज किया गया था#

#मामले की विवेचना के दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को उसके निवास स्थान ग्राम कन्टखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है#

No comments