Breaking News

#मथुरा:- में ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान समारोह’ का आयोजन, हरदोई की तीन प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान#


#मथुरा:- में ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान समारोह’ का आयोजन, हरदोई की तीन प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान#

#मथुरा: हरदोई- ब्रज की पावन धरा मथुरा में 29 मार्च को शीतल रीजेंसी होटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट तथा कोलंबिया पेसिफिक ग्लोबल ऑनर्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा#

#आयोजकों के अनुसार समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 19 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है#

#इस समारोह में जनपद हरदोई की तीन विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है#

#समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को समाजसेवी के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा#

#वहीं साहित्य के क्षेत्र में अपने लेखन के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने और समृद्ध साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अमिता मिश्रा ‘मीतू’ को सम्मान प्रदान किया जाएगा#

#इसके अतिरिक्त पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए विजयलक्ष्मी सिंह जादौन को भी सम्मानित किया जाएगा#

#ब्रजभूमि मथुरा में आयोजित इस समारोह में हरदोई जनपद की इन तीनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जा रही है#

______________________

#मानद उपाधि के लिए जनपद हरदोई की दो विभूतियों का हुआ चयन/ महिला उद्यमी निरमा देवी एवं साहित्यकार अमिता मिश्रा "मीतू#

No comments