Breaking News

#हरदोई:- गंगा पुल पर मिली छात्रा की साइकिल,गंगा में कूदने की जताई जा रही आशंका,गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश#

#हरदोई:- गंगा पुल पर मिली छात्रा की साइकिल,गंगा में कूदने की जताई जा रही आशंका,गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश#

#हरदोई: थाना अरवल इलाके के एक गांव निवासी छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल कुसुमखोर गंगापुल पर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र में ग्राम मसूरपूर निवासी वंदना होली के दूसरे दिन अपने घर से बिना बताए सुबह लगभग 3:30 बजे साइकिल लेकर निकली थी परिजनों द्वारा सुबह लड़की की तलाश करने पर पता चला कि उसकी साइकिल, चप्पल और दुपट्टा कुसुम खोर गंगा पुल के ऊपर बनी बाउंड्री के किनारे पड़ीं हैं परिवार वालों ने मौके पर जाकर देखा गया कि साइकिल दुपट्टा और चप्पलें बाउंड्री के किनारे रखी हुई है, और छात्रा लापता है। घटना के संबंध में परिवार वालों द्वारा अरवल थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया, और परिवार वालों को सांत्वना दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू करवा दी गई थी। छात्रा वंदना जनता इंटर कॉलेज पुरसौली में कक्षा 9 की छात्रा थी। मां अनीता के साथ दो भाई एवं तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बीते कुछ समय से उसके दिमाग का इलाज सांडी से करवाया जा रहा था, परंतु कोई लाभ न मिलने से वह दिमागी रूप से परेशान रहती थी#

No comments