Breaking News

#उन्नाव:- यनिसेफ की टीम ने किया नवाचार का सम्मान, औरास के विद्यालय में विज्ञान प्रोजेक्ट की शूटिंग#


#उन्नाव:- यनिसेफ की टीम ने किया नवाचार का सम्मान, औरास के विद्यालय में विज्ञान प्रोजेक्ट की शूटिंग#

#एलडीआर आधारित स्वचालित लाइट मॉडल में प्रदीप वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा#

#उन्नाव: विकास खंड औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में शनिवार को उस समय विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब यूनिसेफ की टीम ने विद्यालय पहुंचकर एलबीडी के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार एलडीआर आधारित स्वचालित लाइट प्रोजेक्ट की शूटिंग की। यह प्रोजेक्ट अब मॉडल वीडियो के रूप में पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश में चयनित 59 प्रोजेक्ट्स में से 13 प्रोजेक्ट इसी विद्यालय में शूट किए जाने से यह उपलब्धि और भी उल्लेखनीय बन गई है। यूनिसेफ टीम के हर्षित व अनुज के साथ कैमरा टीम ने प्रोजेक्ट की विस्तृत रिकॉर्डिंग की#

#शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं अनंत, राजकुमार, खुशी व समरीन ने मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया। एलडीआर (लाइट डिपेंडेंट रेजिस्टर) पर आधारित इस सिस्टम में प्रकाश के अनुसार लाइट स्वतः ऑन-ऑफ होती है। शूटिंग के दौरान यूनिसेफ टीम ने बच्चों से विज्ञान एवं एलडीआर तकनीक को लेकर संवाद किया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल की कार्यप्रणाली प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने वायर सोल्डिंग, सर्किट निर्माण व परीक्षण कार्यों में विशेष रुचि व उत्साह दिखाया#

#प्रोजेक्ट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह स्वचालित लाइट सिस्टम बिजली की अनावश्यक खपत को कम करने के साथ ही विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण का किफायती और प्रभावी माध्यम बन सकता है। बच्चे स्वयं इस मॉडल को विद्यालय में प्रयोग में लाकर विज्ञान को व्यवहारिक रूप दे रहे हैं, जिससे उनमें नवाचार व आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। बच्चों ने दस्ताने पहनकर सावधानीपूर्वक उपकरणों का प्रयोग किया।

विद्यालय परिवार के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। जल्द ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं यूनिसेफ टीम के समक्ष वर्मी की सहायता से प्राकृतिक खाद निर्माण की प्रक्रिया का प्रदर्शन करेंगे, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी तथा रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी लाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी#

No comments