#हरदोई:- वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्र के निधन पर शोक सभा आयोजित#
#हरदोई:- वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्र के निधन पर शोक सभा आयोजित#
#हरदोई: वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता अनिल मिश्र के निधन पर आज लखनऊ रोड स्थित अमृत विचार के कैंप कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया#
#वक्ताओं ने कहा कि अनिल मिश्र बेहद निडर और ईमानदार पत्रकारों में शुमार थे। उन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता के उच्च मानकों को कायम रखा और समाज के मुद्दों को बेबाकी से उठाया। वे मूल रूप से सांडी क्षेत्र के निवासी थे। उनके पिता स्वर्गीय योगेंद्र नाथ मिश्र भी हरदोई के तेज-तर्रार पत्रकारों में गिने जाते थे#
#शोक सभा में पत्रकार पीके गुप्ता, वीरेश शुक्ला, रितेश मिश्रा, हरिश्याम बाजपेयी, लक्ष्मीकांत पाठक, आनंद गुप्ता, डॉ. सुरनाथ अवस्थी ‘खुनखुन’ के अलावा मनोज गुप्ता, अभिनन्दन गुप्ता, राधेश्याम, कृष्णा, अनिल कश्यप व करन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की#

No comments