#हरदोई:- ओवरहेड एंगल बना शहर में जाम का कारण, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का रास्ता भी हुआ बाधित#
#हरदोई:- ओवरहेड एंगल बना शहर में जाम का कारण, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का रास्ता भी हुआ बाधित#
#हरदोई: कलेक्ट्रेट गेट के सामने रोड पर ओवर हेड एंगल ने कल रात से यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। नो एंट्री खुलने के बाद रात में जब ट्रकों का आवागमन शहर में होता है तो भारी वाहनों को डाइवर्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे जगह जगह आबादी वाले इलाकों में जाम लग जाता है। रात में लखनऊ की ओर से शहर से गुजरने वाले भारी वाहन शोल्जर बोर्ड चौराहा व अटल चौक पर जाम का कारण बन रहे हैं#
#जबकि शाहजहांपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को इन एंगल के अचानक लग जाने की जानकारी न होने से अस्पताल रोड व अन्य मार्गोँ पर रात में जाम लग रही है। हैरानी वाली बात तो ये है कि इन ओवर हेड एंगल लग जाने से आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का आवागमन भी पूर्ण रूप से बाधित हो गया है#
#समाजसेवी मुकेश पाण्डेय ने इसे गैर जिम्मेदारी पूर्ण रवैया बताया है, जबकि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने जनप्रतिनिधियों को इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही है। विनय शुक्ला सहित कई जागरूकता नागरिकों ने जिला प्रशासन से सुगम यातायात की मांग की है#

No comments