Breaking News

#हरदोई:- कोयले की भट्टियों में दफ़न हो रहा मासूमों का बचपन#


#हरदोई:- कोयले की भट्टियों में दफ़न हो रहा मासूमों का बचपन#

#पढ़ाई की उम्र में दिहाड़ी पर मजदूरी कर रहे नाबालिग बच्चे#

#हरदोई: जिले में बाल मजदूरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। टड़ियावां विकास क्षेत्र के देभिया फत्तेपुर गांव में कोयले की भट्टियों पर नाबालिग बच्चों से दिहाड़ी पर काम कराया जा रहा है। पढ़ाई-लिखाई की उम्र में बच्चे कोयले की भट्टियों की गर्मी और धुएं के बीच मजदूरी करने को मजबूर हैं#

#बताया जा रहा है कि भट्टी संचालक करीब 300 रुपये दिहाड़ी देकर बच्चों से काम करा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां कई नाबालिग बच्चे कोयला तैयार करने और भट्टियों से जुड़ा कठिन काम करते हैं, इस बात की पुष्टि बाल श्रमिकों से काम कराने वालों ने भी की, जिसे कैमरे में कैद किया गया#

#चौंकाने वाली बात यह भी है कि ये कोयले की भट्टियां किसानों की पकी हुई रबी की फसलों के बीच संचालित हो रही हैं, जिससे आग लगने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण जहाँ वन विभाग की मिलीभगत पर सवाल उठ रहे हैं वहीं बाल श्रम उन्मूलन का दावा करने वाले श्रम विभाग की भी कार्यशैली सवालों के घेरे में है#

No comments