#दिल्ली: में LPG-PNG नियमों में बड़ा बदलाव, PNG कनेक्शन लेने वालों को LPG सिलेंडर जमा करना होगा#
#दिल्ली: में LPG-PNG नियमों में बड़ा बदलाव, PNG कनेक्शन लेने वालों को LPG सिलेंडर जमा करना होगा#
#दिल्ली: में गैस उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के तहत जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लिया जाएगा, उन्हें अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता अब LPG सिलेंडर को रिटेन नहीं कर सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को न तो LPG रिफिल मिलेगा और न ही नया LPG कनेक्शन जारी किया जाएगा#
#सरकार और गैस कंपनियों की ओर से PNG कनेक्शन लेने पर ₹500 की छूट देने का ऑफर भी दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग पाइप्ड गैस को अपनाएं। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि घरेलू LPG की सप्लाई। सामान्य रूप से जारी रहेगी और लोगों को पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी गई है#
#बताया जा रहा है कि यह कदम PNG को बढ़ावा देने और LPG पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स से भी PNG अपनाने की अपील की गई है#

No comments