#हरदोई:- नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के बयान पर सांसद जयप्रकाश रावत की #प्रतिक्रिया, बोले- गुटबाज़ी कभी नहीं की, सभी मिलकर जीतें आठों#
#हरदोई:- नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के बयान पर सांसद जयप्रकाश रावत की #प्रतिक्रिया, बोले- गुटबाज़ी कभी नहीं की, सभी मिलकर जीतें आठों#
#होली मिलन कार्यक्रम में आए बयानों के बाद सांसद बोले- मतभेद समय रहते दूर होना बेहतर#
#नितिन अग्रवाल की माफ़ी की पेशकश पर सांसद जयप्रकाश रावत बोले- यह उनका #बड़प्पन#
#हरदोई: जनपद- की राजनीति में चल रही खींचतान के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल और प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल के हालिया बयानों पर सदर सांसद जयप्रकाश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि उन्होंने दोनों नेताओं के बयान सुने हैं और उनका मानना है कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से वर्ष 2022 में जनपद में भाजपा ने जो इतिहास बनाया था, उसे दोहराने की ज़रूरत है और पूरे ज़िले की आठों विधानसभा सीटें भाजपा को जिताना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए#
#सांसद ने कहा कि उनकी 35 वर्षों की राजनीति में उन्होंने कभी गुटबाज़ी नहीं की और न ही विरोध की राजनीति की है। विश्वासघात करना तो उनके स्वभाव में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी-कभी ऐसी बातें हो जाती हैं जिनसे मतभेद और मनभेद पैदा हो जाते हैं, लेकिन यदि उन्हें समय रहते दूर कर दिया जाए तो स्थिति बेहतर रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शुरुआत में ही इन बातों को रोक दिया जाता तो शायद ऐसी परिस्थितियां बनती ही नहीं#
#गौरतलब है कि एक दिन पहले शहर के श्रीश चंद्र बारात घर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने मंच से सांसद जयप्रकाश रावत से मतभेद समाप्त करने की अपील की थी। वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी कहा था कि यदि उनसे कभी कोई गलती हुई है या उनके कारण सांसद को ठेस पहुँची है तो वे छोटे होने के नाते माफ़ी मांगने को तैयार हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि नितिन अग्रवाल का यह बड़प्पन है कि उन्होंने ऐसी बात कही, यह अच्छी बात है और उन्हें भी यह सुनकर अच्छा लगा#

No comments