#शाहजहांपुर:- बुजुर्ग को सरेआम मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही#
#शाहजहांपुर:- बुजुर्ग को सरेआम मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही#
#शाहजहांपुर: जनपद में पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल सरेआम एक बुजुर्ग की मुर्गा बनाकर पिटाई और पैरों पर सर रखकर माफी मांगते हुए वायरल वीडियो का पुवायां पुलिस ने संज्ञान लिया है और पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव निवासी पीड़ित उमाशंकर उर्फ लल्लू ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 8 मार्च की दोपहर करीब 12:00 बजे उसके गांव के ही विवेक व विवेक के पिता मनोज उर्फ पप्पू छुन्ने और अशोक ने उसे बीच सड़क पर रोक कर मुर्गा बनाया मारपीट की और पैरों पर सर रखवा कर माफी मंगवाई पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 13 मार्च को इन्हीं लोगों ने उसके पार्टनर को पीटा था इस दौरान बुजुर्ग ने यह भी बताया कि उसकी खता इतनी थी कि आरोपियों के विरोधी थाने में बंद थे और उसने थाने तक खाना पहुंचा दिया इसीलिए आरोपियों ने उसकी मुर्गा बनाकर पिटाई की और पैरों पर सर रखवाकर मांफी मंगवाई फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है#
#बताया जाता है इस घटना से पूर्व आरोपी विवेक द्वारा 5 मार्च को पुवायां थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी आरोप था कि गांव के ही राम बहादुर व उनके दामाद जोगेंद्र ने ब्राह्मण समाज के लोगों को गालियां दी थी और घर पर चढ़कर मारपीट की जिन्हें पुलिस थाने ले गई थी इन्हीं आरोपियों को बुजुर्ग थाने पर खाना देने गया था#
_______
#विपक्ष कर रहा है मुद्दा विहीन राजनीति : नरेश अग्रवाल#
#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री /पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत ने हमेशा विश्व भर में शांति सद्भाव और सौहार्द का पैगाम दिया है ,यही वजह है कि वह हमेशा शांति का पक्षधर रहा है#
#किंतु इसके बावजूद यदि कुछ देशों की नापाक हरकतों के चलते हम पर युद्ध थोपा गया तो भारत उसका मुंह तोड़ जवाब देने में पूर्णतया सक्षम है और उसने समय-समय पर मुंह तोड़ जवाब देने का काम भी किया है#
#अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि ईरान अमेरिका व इजरायल के मध्य हो रहे युद्ध के चलते कुछ आवश्यक वस्तुओं की देश में अनुपलब्धता जरूर होगी किंतु हमें धैर्य और संयम रखकर इस संकट का सामना मिलजुल कर करना होगा#
#अग्रवाल ने कहा कि कुछ स्थानों पर हो रही घरेलू गैस समस्या का जल्द ही निराकरण भी कर लिया जाएगा#
#पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर मुद्दा विहीन नकारात्मक राजनीति करने का आरोप भी लगाया#
#पूर्व सांसद श्री अग्रवाल ने हरदोई भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आवाहन किया कि वह विधानसभा चुनाव 2027 के मद्दे नजर क्षेत्र और जनता के बीच में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां ,विकास कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ,तो यह उनके व्यक्तिगत हित के लिए वह पार्टी संगठन के लिए भी हितकारी ही होगा#
#उन्होंने अपने व्यक्तिगत राजनीतिक विरोधियों पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि जो लोग मेरा या मेरे परिवार का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं हम उनका भी स्वागत करते हैं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की मंगल कामना करने के साथ ही उनसे अनुरोध भी करते हैं अपने विरोध की कार्यशैली को वह निरंतर बनाए रखेंगे क्योंकि उसमें हमारी ही जीत है#
#हरदोई: के प्रमुख मार्गों पर जाम की भीषण स्थिति को देखते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क के दोनों किनारो पटरी पर अवैध कब्जा करने वाले लोग तत्काल पटरी खाली कर दें जिससे कि आम जनमानस को जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े#
#पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को होली, ईद व नवरात्रि की बधाई देते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त की#
_______
#बनारस: यूपी में से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है#
#पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी#
#अभ्यर्थियों से कहा गया है कि घड़ी, ज्वैलरी, बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा आदि लेकर न आएं, वरना परीक्षा नहीं देने पाएंगे#
#इसी के तहत कलावा भी उतरवाया जा रहा है। यह बनारस के मैदागिन में हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज का नजारा है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अभ्यर्थियों के हाथ में पहने कलावा को चाकू से काटकर निकाल रही है#
______
#मौसम ने बदला रुख, आसमान में छाए घने बादल, बारिश की पूरी संभावना#
#हरदोई: जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में आए इस बदलाव को लेकर किसान भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि हल्की बारिश होने से फसलों को फायदा मिल सकता है। वहीं लोग भी मौसम के इस सुहावने मिजाज का आनंद लेते नजर आ रहे हैं#
#हरदोई: पुलिस के साए में शांति गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग उपभोक्ता का सलेंडर चोरी।पुलिसकर्मियों ने भी शिकायत को किया अनसुना। 948 का सिलेंडर 1200 में बेंचे जाने की बात आई सामने#
--------
#हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से 15 मार्च को सपा जिला कार्यालय हरदोई पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में दलित शोषित वंचित बहुजन आंदोलन के प्रमुख स्तंभ भारतीय राजनेता एवं समाज सुधारक माननीय कांशीराम जी की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भारत के संविधान को नमन कर मनाई गई आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा वर्मा पूर्व सांसद पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी पूर्व प्रत्याशी बृजेश आदि ने सभा को संबोधित किया#

No comments