Breaking News

#कानपुर:- DM के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 5 कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश#

#कानपुर:- DM के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 5 कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश#

#कानपुर: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम किदवई नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां अव्यवस्थाएं और लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया#

#निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह अनुपस्थित पाई गईं। उनके साथ कुल 5 स्वास्थ्यकर्मी भी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए#

#डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी#

No comments