#हरदोई:- बड़ी खबर:जिले में मंगलवार से शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर (HPV) से बचाव का टीकाकरण#
#हरदोई:- बड़ी खबर:जिले में मंगलवार से शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर (HPV) से बचाव का टीकाकरण#
#हरदोई 15 मार्च से सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 17 मार्च 2026 से जनपद में किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर रहा है। अभिगमन की शुरुआत जिला महिला अस्पताल से होगी उसके बाद जनपद के सभी सीएचसी पर भी टीका लगाया जायेगा। टीका निशुल्क लगेगा#
#सीएमओ डा भवनाथ पांडे ने बताया माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पहले ही राष्ट्र स्तर पर किया जा चुका है। आज अपने जनपद में टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है। यह सर्वाइकल कैंसर का टीक जिला महिला अस्पताल के द्वितीय तल पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क लगाया जायेगा। टीके एक ही डोज दी जाएगी जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाव करेगी। यह टीक 14 वर्ष की पूर्ण कर चुकी पर पंद्रह साल न पूर्ण कर चुकी किशोरियों को लगाया जायेगा। टीकाकरण के समय आयु सत्यापन के लिए कोई न कोई प्रमाण पत्र जैसे स्कूल का आई डी कार्ड, आधार कार्ड, फोटो युक्त मार्कशीट इत्यादि लाना आवश्यक है। टीका लगवाने हेतु अभिभावक की सहमति जरूरी होगी। टीकाकरण के समय खाली पेट न आयें हल्का भोजन या नाश्ता करके ही आयें#
#जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि जनपद में कुल48000 बच्चियों को टीका लगाया जायेगा जिसके लिए 13330 डोज की पहली खेप राज्य स्तर से प्राप्त हो चुकी है। पहले तीन महीने यह टीका केवल जिला महिला अस्पताल में लगेगा उसके पश्चात सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उसके बाद बुधवार और शनिवार सभी टीकाकरण सत्रों पर भी दिया जायेगा। टीकाकरण कोविड वैक्सीनेशन की तरह यूविन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा और कोई भी टीकाकरण हेतु स्वयं भी टीकाकरण स्लाट बुक कर सकता है। डॉ सिंह ने बताया कि टीकाकरण के पश्चात अन्य टीकाकरण की तरह ही आम परेशानियां हो सकती है जैसे हल्का बुखार, लालिमा, टीकाकरण स्थान पर सूजन जो कि शीघ्र ठीक हो जाती हैं। यदि किसी को भी टीकाकरण के बाद कोई दिक्कत रहती है तो वह जिला अस्पताल सहित किसी भी सरकारी अस्पताल में नि: संकोच आ सकता है। टीकाकरण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को टीकाकरण प्रमाण पत्र यूविन पोर्टल के माध्यम से डिजटली प्राप्त होगा। मेरा सभी जनपद वासियों से अनुरोध है कि सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु अपनी बच्चियों को टीका अवश्य लगवायें#

No comments