Breaking News

#अम्बेडकर नगर:- PCS 2024 में कात्यायन राजमीत उपाध्याय का चयन परिवार व क्षेत्र में खुशियों की लहर#


#अम्बेडकर नगर:- PCS 2024 में कात्यायन राजमीत उपाध्याय का चयन परिवार व क्षेत्र में खुशियों की लहर#

#अम्बेडकर नगर:- उत्तर प्रदेश- लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी कात्यायन राजमीत उपाध्याय ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 73वीं रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है#

#कात्यायन राजमीत उपाध्याय का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बताया जाता है कि उनके पिता राजीव कुमार उपाध्याय भी एक शिक्षित एवं सम्मानित परिवार से हैं। कात्यायन के बाबा घनश्याम उपाध्याय सेवा निवृत्त टी रीजनल मैनेजर सेंट्रल बैंक रह चुके हैं जो फैजाबाद शहर के देवकली मोहल्ले में रहते हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का माहौल शुरू से रहा है, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप में सामने आया है#

#कात्यायन मूल रूप से ग्राम बसन्तपुर, पोस्ट–भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी हैं।* उनकी इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त किया और उन्हें बधाइयाँ दीं#

No comments