#हरदोई:- में परिवहन विभाग में भर्ती, आज फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन#
#हरदोई:- में परिवहन विभाग में भर्ती, आज फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन#
#हरदोई: परिवहन विभाग में चालक और परिचालक महिला (कंडक्टर) पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन जमा करने का अंतिम दिन है। अंतिम तारीख होने के चलते फॉर्म जमा करने के लिए महिला अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। विभागीय कार्यालयों और निर्धारित केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन पूरा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देर किए आज ही अपना फॉर्म जमा कर दें, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा#

No comments