#हरदोई:- गैस किल्लत को लेकर एचपीसीएल और होटल कारोबारियों की अहम बैठक, PNG कनेक्शन पर हुआ मंथन#
#हरदोई:- गैस किल्लत को लेकर एचपीसीएल और होटल कारोबारियों की अहम बैठक, PNG कनेक्शन पर हुआ मंथन#
#हरदोई: शहर के एक होटल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के उच्च अधिकारियों और हरदोई होटल, लॉन एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में चल रही गैस की किल्लत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने पीएनजी (PNG) गैस व्यवस्था पर विस्तृत प्रस्तुति दी और इसके फायदे, सुरक्षा, लागत और निरंतर आपूर्ति से जुड़े पहलुओं को समझाया#
#अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी गैस से होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायियों को सिलेंडर पर निर्भरता से राहत मिलेगी और संचालन अधिक सुगम होगा। कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया कि शहर में हाई प्रेशर लाइन के माध्यम से अगले माह से गैस सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आगामी दो महीनों के भीतर अन्य क्षेत्रों में भी पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का दावा किया गया#
#इस अवसर पर कंपनी की ओर से पी. आनंद विक्टर (क्लस्टर हेड), एमएसपी कुमार (जीए हरदोई डिस्ट्रिक्ट) और विजेंद्र सिंह (पीएनजी इंचार्ज, हरदोई) उपस्थित रहे। वहीं होटल एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष जीतेश दीक्षित, महामंत्री आशीष महेंद्र गुप्ता सहित राजेश सिंह, सौरभ अग्रवाल, क्षितिज पाठक, शिशिर अग्रवाल, अमिताभ शुक्ला, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, अनुराग, मंजेश और दिव्यांशु समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। बैठक को होटल कारोबारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में गैस आपूर्ति की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है#

No comments