Breaking News

#मेंरठ:- सर्राफा कारोबारी से 12 लाख की चोरी का खुलासा, महिला चोर गिरफ्तार#


#मेंरठ:- सर्राफा कारोबारी से 12 लाख की चोरी का खुलासा, महिला चोर गिरफ्तार#

#मेरठ: देहली गेट थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से हुई 12 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी साथी महिला अभी फरार है#

#पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा CCTV फुटेज की मदद से किया गया। जांच में सामने आया कि यह महिला गिरोह अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था#

#बताया गया कि आरोपी महिलाएं किराए के मकान में रहकर बाजारों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देती थीं। इसी क्रम में ई-रिक्शा में बैठे सर्राफा कारोबारी के बैग से नकदी पार कर दी गई थी#

#पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पास से चोरी की गई 11.20 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है#

No comments