#हरदोई:- टड़ियावां- फर्जी बुकिंग का खेल: एजेंसी पर उपभोक्ता का गैस सिलेंडर बेचने का आरोप#
#हरदोई:- टड़ियावां- फर्जी बुकिंग का खेल: एजेंसी पर उपभोक्ता का गैस सिलेंडर बेचने का आरोप#
#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र के सखेउरा निवासी देवेंद्र सिंह ने एक टड़ियावा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, उनका आरोप है कि एजेंसी के लोगों ने फर्जी तरीके से उनका गैस सिलेंडर बुक कर बेंच दिया है, इसकी जानकारी उपभोक्ता को मोबाईल पर आये मैसेज से हुई#
#शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 मार्च 2026 को रसोई गैस बुक कराई थी, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। मैसेज के जरिये पता चला कि उनका सिलेंडर गैस एजेंसी के लोगों ने अल्टरनेट नंबर डालकर बुक किया और बेंच भी दिया। गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता को सिलेंडर की आपूर्ति न होने से परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है#

No comments