Breaking News

#गाजियाबाद:- अर्बन चैलेंज फंड बनाकर 1580 करोड़ रुपए की योजनाओं से गाजियाबाद के कायाकल्प की तैयारी में जीडीए#


#गाजियाबाद:- अर्बन चैलेंज फंड बनाकर 1580 करोड़ रुपए की योजनाओं से गाजियाबाद के कायाकल्प की तैयारी में जीडीए#

#गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रमुख शहर गाजियाबाद को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अर्बन चैलेंज फंड (UCF) – वित्तीय वर्ष 2025-26 तैयार किया है।इसके अंतर्गत कई महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी परियोजनाओं का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है, बल्कि गाजियाबाद को खेल, आवास, यातायात एवं आर्थिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनाना भी है#

#अर्बन चैलेंज फंड से राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में 680 करोड़ रुपए की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं जीडीए के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम में न केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, आईपीएल जैसे बड़े आयोजन संभव होंगे, बल्कि इससे खेल पर्यटन, रोजगार सृजन और शहर की ब्रांड वैल्यू में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।इसी प्रकार 1989-90 में विकसित और अब जर्जर हो चुकी वाजीराबाद स्थित तुलसी निकेतन आवासीय योजना के समग्र पुनर्विकास  भी किया जाएगा।लगभग ₹600 करोड़ की लागत से इस परियोजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के निवासियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं बेहतर जीवनस्तर प्रदान किया जाएगा#

#शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से GT रोड स्थित चौधरी मोड़ पर लगभग 2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है।  ₹200 करोड़ लागत की यह परियोजना यातायात को सुगम बनाकर शहर के प्रमुख मार्गों पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगी#

#इसी क्रम में राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (RDC) में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान हेतु एक अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग (MLCP) सुविधा का प्रस्ताव किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹100 करोड़ है#

#इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल ने कहा कि “प्राधिकरण का लक्ष्य गाजियाबाद को न केवल एनसीआर का एक महत्वपूर्ण शहर बनाए रखना है, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित करना है। प्रस्तुत परियोजनाएं शहर के भविष्य को नई दिशा देने वाली हैं और इनके माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा#

No comments