Breaking News


#नोएडा:- प्राधिकरण के 4800 श्रमिकों को पांच लाख के चिकित्सा बीमा की सौगात#

#नोएडा: ठीक डेढ़ वर्ष पहले नोएडा प्राधिकरण बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय को आज उस समय अमली-जामा पहना दिया गया जब पांच लाख रुपए तक के चिकित्सा बीमा के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस तथा श्रमिक आपूर्ति कर्ताओं के बीच लगभग चार हजार आठ सौ श्रमिकों को पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष के चिकित्सा बीमा के एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए#

#नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने 215वीं बैठक में प्राधिकरण में ठेकेदारों द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले श्रमिकों को हेल्थ इंश्योरेंस देने का निर्णय लिया गया था परंतु पिछले डेढ़ वर्ष से यह निर्णय लागू नहीं हो पाया था। पिछले दिनों अन्य मांगों के साथ श्रमिकों ने हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भी धरना प्रदर्शन किया था। इनमें अधिकांश सफाईकर्मी हैं। इनकी संख्या लगभग चार हजार आठ सौ है। नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने तब श्रमिकों को शीघ्र ही बोर्ड निर्णय के अनुसार चिकित्सा बीमा योजना लागू करने की घोषणा की थी।उसी क्रम में सीईओ द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराने का अनुमोदन दिया गया जिसे आज बीमा कंपनी और श्रमिक आपूर्ति कर्ताओं के मध्य एमओयू हस्ताक्षर कर अमल में लाया गया। इससे श्रमिकों को परिवार सहित पांच लाख रुपए तक प्रतिवर्ष नोएडा व दिल्ली के दर्जनों अस्पतालों में निशुल्क इलाज कराने की सुविधा मिल गई है। श्रमिक आपूर्ति कर्ताओं द्वारा इसके लिए प्रति श्रमिक बीमा कंपनी को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए प्रीमियम भुगतान किया जाएगा#

No comments