#दिल्ली:- महिला आरक्षण अधिनियम 2023: कानून लागू, लेकिन आरक्षण बाद में मिलेगा#
#दिल्ली:- महिला आरक्षण अधिनियम 2023: कानून लागू, लेकिन आरक्षण बाद में मिलेगा#
दिल्ली: महिला आरक्षण अधिनियम 2023 कानूनी रूप से लागू हो चुका है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित किए जाने का प्रावधान है। हालांकि, मौजूदा लोकसभा या तत्काल अगली चुनावी प्रक्रिया में इसका लाभ मिलने की संभावना नहीं है#
#अधिकारियों के अनुसार, आरक्षण लागू होने से पहले अगली जनगणना और उसके आधार पर परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है। इसी प्रक्रिया के बाद महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा#
#संसद में चल रही चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि यह व्यवस्था 2029 के आम चुनाव तक लागू हो सकती है। यानी कानून बनने के बावजूद महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का वास्तविक लाभ कुछ समय बाद मिलेगा। यह अधिनियम देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है#

No comments