#हरदोई:- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि, प्रतियोगिताएं आयोजित#
#हरदोई:- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि, प्रतियोगिताएं आयोजित#
#हरदोई: भारत के प्रथम पूर्व उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता , सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव तथा सहायक अध्यापक गौरव कुमार सिंह ने बच्चों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रियंका श्रीवास्तव ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा और योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उनकी देखरेख में सुलेख प्रतियोगिता तथा नवप्रवेशित बच्चों के लिए अंकीय ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई#
#प्रतियोगिताओं में कक्षा 7 के अनुज और कक्षा 8 के प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं काजल, मोहन, मीनाक्षी, आकाश, अमन और हिमांशु ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए तथा हेमोफिलिया रोग के बारे में जानकारी दी#

No comments