Breaking News

#दिल्ली:- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 28 अप्रैल से राहत के आसार#


#दिल्ली:- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 28 अप्रैल से राहत के आसार#

#दिल्ली: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और लू ने हालात कठिन कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है#

#इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जो तपिश से राहत दे सकती है#

#उत्तर- प्रदेश: में रविवार को गर्मी का असर चरम पर रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। प्रयागराज में भी पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश और तेज हवाओं के आसार अधिक हैं, जबकि पूर्वी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है#

No comments