Breaking News

#हरदोई:- में आयुष्मान योजना पर सवाल, अस्पताल ने कहा- यहां नहीं चलता कार्ड#


#हरदोई:- में आयुष्मान योजना पर सवाल, अस्पताल ने कहा- यहां नहीं चलता कार्ड#

#हरदोई: जनपद के नघेटा रोड स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की अनदेखी का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके भाई का सड़क हादसे में पैर टूट गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शिव शक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जो आयुष्यमान योजना में निशुल्क इलाज के लिए सूचीबद्ध है#

#आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर पी.सी. गुप्ता ने साफ तौर पर कह दिया कि यहां आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता। ऑपरेशन के लिए पूरा भुगतान जमा करने को कहा गया, अन्यथा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कही गई। गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। इसके लिए गांव-गांव और शहर-शहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के अभियान भी चलाए जा रहे हैं#

#ऐसे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद हरदोई में ही इस योजना की अनदेखी के आरोप सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अस्पताल संचालक सरकारी योजना की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद संबंधित अस्पताल और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है#

No comments