Breaking News

#लखनऊ:- विधानमंडल सत्र के चलते 30 अप्रैल को लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू#


#लखनऊ:- विधानमंडल सत्र के चलते 30 अप्रैल को लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू#

#लखनऊ: राजधानी- में 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानमंडल सत्र के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से सत्र समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा#

#ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हज़रतगंज , विधानसभा और जीपीओ की ओर जाने वाले रास्तों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बंदरियाबाग, डीएसओ चौराहा और रॉयल होटल चौराहे से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा#

#गोमतीनगर से चारबाग और चौक की ओर जाने वाले मार्गों में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा कैसरबाग़, परिवर्तन चौक और कैंट रूट से भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। डायवर्जन के प्रमुख प्वाइंट्स में लालबत्ती चौराहा और समतामूलक चौराहा शामिल हैं, जहां से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा#

#रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को विशेष अनुमति दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें#

No comments