#हरदोई:- प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, केस दर्ज#
#हरदोई:- प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, केस दर्ज#
#हरदोई: जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर के मुताबिक, ग्राम गोविंदपुर निवासी गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे गांव में रास्ते को लेकर उनके भाई और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। यह विवाद शाम तक बढ़ गया#
शाम करीब 6:30 बजे जब पीड़ित अपने पुल स्थित अपने कारखाने पर मौजूद था, तभी आरोप है कि विपक्ष के कई लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला#
#पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वार किया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है#

No comments