#दिल्ली:- में नकली ब्रांडेड सामान की फैक्ट्री पर बड़ा छापा, 4 गिरफ्तार#
#दिल्ली:- में नकली ब्रांडेड सामान की फैक्ट्री पर बड़ा छापा, 4 गिरफ्तार#
#दिल्ली: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मधु विहार इलाके में नकली ब्रांडेड उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली ENO पाउडर और फर्जी NESCAFE कॉफी सैशे बरामद किए हैं#
#पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान एक लाख से अधिक नकली ENO पाउच और 50 हजार से ज्यादा नकली कॉफी सैशे जब्त किए गए। इसके अलावा फिलिंग मशीनें, पैकेजिंग सामग्री और कच्चा माल भी बरामद हुआ है, जिनका इस्तेमाल नकली सामान तैयार करने में किया जा रहा था#
#कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़े ब्रांड्स के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और नकली माल किन-किन बाजारों में भेजा जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं#

No comments