Breaking News

#हरदोई:- 11 वर्षीय लक्ष्मी की पुकार सुन पिघला प्रशासन, पक्के घर का सपना हुआ साकार#


#हरदोई:- 11 वर्षीय लक्ष्मी की पुकार सुन पिघला प्रशासन, पक्के घर का सपना हुआ साकार#

#हरदोई: डीएम अनुनय झा की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता ने हरदोई में एक गरीब परिवार की जिंदगी बदल दी। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के #हरियावा ब्लॉक स्थित ग्राम बरम्हौला में रहने वाली 11 वर्षीय मासूम लक्ष्मी की फरियाद अब हकीकत बन चुकी है। प्रशासन की पहल पर आवास योजना की पहली किस्त लाभार्थी के खाते में पहुंच गई है और मंगलवार से पक्के मकान का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया#

#कड़ाके की ठंड में लगाई थी गुहार#

#बीती सर्दियों में जब पूरा जनपद शीतलहर की चपेट में था, तब बरम्हौला निवासी वेद प्रकाश ‘बेदू’ शर्मा की बेटी लक्ष्मी ने जिलाधिकारी से मार्मिक अपील की थी। जर्जर घर और टपकती छत के बीच रह रही बच्ची ने मासूमियत से कहा था— “डीएम अंकल, बहुत ठंड लगती है, हमें एक कॉलोनी दिला दीजिए।” लक्ष्मी की इस पुकार को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को पात्रता जांच कर तत्काल आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे#

#जर्जर कच्चे मकान में बीत रही थी जिंदगी#

#परिवार लंबे समय से ऐसे कच्चे और जर्जर घर में रहने को मजबूर था, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता था। बरसात में छत टपकती थी और ठंड में रातें कांपते हुए गुजरती थीं। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनवाना परिवार के लिए सिर्फ सपना बनकर रह गया था#

#पहली किस्त मिलते ही शुरू हुआ निर्माण#

#अब जब पहली किस्त खाते में पहुंची, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नींव की खुदाई शुरू होते ही लक्ष्मी ने भावुक होकर कहा— “डीएम अंकल, मैंने आपसे ठंड में कॉलोनी मांगी थी और आपने मेरी बात सुन ली। पापा के खाते में पैसे आ गए हैं। अब हमें बारिश और ठंड से डर नहीं लगेगा। हम भी पक्के मकान में रहेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद#

#जिले में हो रही सराहना/ आम तौर पर सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया लंबी मानी जाती है, लेकिन इस मामले में जिस तेजी से कार्रवाई हुई, उसकी पूरे हरदोई जिले में चर्चा है। लोग कह रहे हैं— “डीएम हो तो ऐसा, जो एक मासूम बच्ची की आवाज को प्राथमिकता दे।” परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार के प्रति आभार जताया है#

No comments