Breaking News

#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 5.0: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक#


#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 5.0: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक#

#हरदोई: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज महात्मा गांधी मार्ग स्थित चर्च परिसर, थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा#

#बैठक के दौरान महिला आरक्षियों ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर पंपलेट वितरित किए गए#

#इस अवसर पर साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के उपाय भी बताए गए और जरूरत पड़ने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिला आरक्षी पूजा तिवारी, प्रियंका चौहान, मनजीत कौर, अंजली वर्मा एवं स्वाति सिंह की सक्रिय भागीदारी रही#

No comments