Breaking News

#हरदोई:- सरकारी आईटीआई पर प्राइवेट का कब्जा! बोर्ड-फ्लैक्स लगाकर छात्रों को किया जा रहा गुमराह#


#हरदोई:- सरकारी आईटीआई पर प्राइवेट का कब्जा! बोर्ड-फ्लैक्स लगाकर छात्रों को किया जा रहा गुमराह#

#हरदोई: जनपद में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लखनऊ चुंगी स्थित सरकारी आईटीआई के भवन पर प्राइवेट आईटीआई का प्रचार-प्रसार खुलेआम किया जा रहा है। आरोप है कि प्राइवेट संस्थान द्वारा लोहे के स्थायी बोर्ड और बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाकर सरकारी संस्थान की पहचान को धुंधला किया जा रहा है#

#इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि इन प्रचार माध्यमों के जरिए छात्रों को सरकारी आईटीआई से भटकाकर प्राइवेट आईटीआई की ओर डाइवर्ट किया जा रहा है। इससे न सिर्फ सरकारी संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों को भी गुमराह किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब बिना आईटीआई स्टॉफ की मिलीभगत के संभव नहीं है। सवाल उठता है कि आखिर सरकारी भवन पर प्राइवेट संस्थान को प्रचार की अनुमति किसने दी#

No comments